मीरजापुर 26 अगस्त को पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लाल्लाहो अलैह व सल्लम के यौमे पैदाइस 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी जशन व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी के जेरे इन्तजाम कुरआन खानी व दो बजे दिन इमामबाड़ा से एक शानदार जुलूस मुफ्तीये शहर के परचम कुशाई के बाद निकाला गया। जुलूस में विभिन्न मुहल्ले के तमाम अंजुमनों ने शिरकत किया। जुलूस अपने कदीम शाहराहों से बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ी नीम, त्रिमुहानी, बसनही बाजार, घण्टाघर, पक्की सराय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, नवीन चित्र मन्दिर होता हुआ इमामबाड़ा पहुँचकर सलातो सलाम के बाद समाप्त हुआ। जुलूस में शिरकत करने वाले तमाम अंजुमनों को इनाम से नवाजा गया।
जुलूस जिन रास्तों से जा रहा था उस मुहल्ले के अंजुमनों द्वारा रोशनी, शिरनी, शरबत, पानी वगैरह का काफी इन्तजाम किया गया था। जुलूस का परचम लेकर कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खाँ आगे-आगे चल रहे थे। जुलूस का कयादत व सदारत मौलाना नज्जम अली, मौलाना निशार अहमद, कमेटी के सदर जनाब हाजी शकरुल्लाह साहब कर रहे थे। जुलूस में कमेटी के हाजी महबूब आलम एडवोकेट, नेमत खान गुड्डू मौलाना नौशाद अहमद परवेज खान अधिवक्ता अशफाक खां अरशद खान भोला ,अफाक अहमद हाफिज हाफिज इफ्तिखार अहमद, वजीर अहमद उस्मान खान सैफ खान राजेंद्र शुक्ला उर्फ चुनमुन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, फिरोज अहमद,चांद खां जाकिर खान जैद अंसारी आजाद आलम सुनील पांडे विधि सिंह राजेंद्र विश्वकर्मा अधिवक्ता रामसहायक सिंह इश्तिहार अहमद मोहम्मद शरीम लालू अबजल अहमद मुबारक अली मोहम्मद यासीन अब्दुल जब्बार वाहिद खाँ मुश्ताक अहमद नसीम अहमद नन्हे ,एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जुलूस बहुत ही शान्ति ढंग से सम्पन्न हुआ जिसमें पुलिस व प्रशासन के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा हैं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: