रायगढ़ जिले के चांदिली थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंटा शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई भगवान शिव एवं माता पार्वती की धातु की मूर्तियों सहित कई पूजा सामग्री बरामद की है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 25 अगस्त की रात पेंटा शिव मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। मंदिर के पुजारी सी.एच. नागराजू ने 25 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे पूजा करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह मंदिर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर जाकर जांच करने पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की धातु की मूर्तियों सहित कई पूजा सामग्री गायब मिली।घटना की जांच के दौरान पुलिस ने मनोज दुर्गा 33, पवन गंटा 19 और अल्लू हरे कृष्णा 35 को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी नुआपाड़ा, जे.के. पुर तथा अंबलभाटा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान शिव की 13.96 किलोग्राम वजन की धातु की मूर्ति, माता पार्वती की 7.26 किलोग्राम की धातु की मूर्ति तथा पंचमुखी नाग की 5.62 किलोग्राम की पीतल की मूर्ति बरामद की है। इसके अलावा 1,250 रुपये नकद, एक सफेद जरी बैग तथा पीतल और तांबे के टूटे हुए सामान भी जब्त किए गए हैं।चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले एक पीले रंग के Piaggio ऑटो OD 18 C 3139 और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल AP 40 CK 3976 को भी पुलिस ने जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी मनोज दुर्गा की निशानदेही पर चोरी किए गए टूटे हुए पीतल और तांबे के सामान भी बरामद किए गए।तीनों आरोपियों को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए संबंधित न्यायालय में भेज दिया गया है। इस संबंध में चांदिली थाना में कांड संख्या 261/26, दिनांक 26.08.2026, BNS की धारा 305(a)/331(4)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चितरंजन नायक
रायगड (ओडिशा)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।