जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और अपराध नियंत्रण के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर


 पत्रकार संतराज यादव गोरखपुर। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और पुलिस को अधिक जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पुलिस-प्रशासन की ओर से चौपाल आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने राजस्व अधिकारियों के साथ गांवों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार चौपाल का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने लोगों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर भी लोगों से संवाद किया गया।

मंगलवार को थाना राजघाट क्षेत्र के टीपी नगर और रहमतनगर में चौपाल लगाई गई। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के डडीहथ, रोहारी और महुई बुजुर्ग, खजनी के सहसी और नंदापार, खोराबार के जंगल रामलखना, बेलघाट के मुकारिमपुर, सहजनवां के कसरवल, बड़हलगंज के संसारपार तथा गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर, पांडेपुर और बलुआ बुजुर्ग में भी चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने की अपील भी की। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

पुलिस विभाग के अनुसार गांवों में चौपाल का आयोजन आगे भी जारी रहेगा, ताकि आमजन की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराया जा सके और कम्युनिटी पुलिसिंग को और मजबूत किया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।