मध्यप्रदेश इंदौर श्रमिक कॉलोनी राऊ में एक इनोवा कर द्वारा एक्सीडेंट किया गया 4 बाइक सवार घायलों को सहायक पुलिस
मध्यप्रदेश इंदौर श्रमिक कॉलोनी राऊ में एक इनोवा कर द्वारा एक्सीडेंट किया गया 4 बाइक सवार घायलों को सहायक पुलिस
सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित ग्रेड एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल के विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की।
गोरखपुर। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित ग्रेड एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल के विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की। उन्होंने मंडल के चारों जनपदों को रैंकिंग लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली योजनाओं की स्थिति बरकरार रखने और खराब प्रदर्शन वाले विभागों को तत्काल सुधार करने की चेतावनी दी।
मंडलायुक्त ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेड श्रेणी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं में देरी का उचित कारण बताते हुए नियमानुसार समयावधि बढ़वाएं। आगामी समीक्षा में उचित कारण प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में महाराजगंज की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बैंकर्स, विद्युत विभाग और वेंडर्स के साथ समन्वय कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत बिल सुधार के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और दैनिक विद्युत आपूर्ति में सुधार पर भी जोर दिया।
फैमिली आईडी के कार्य में तेजी लाने तथा जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। जननी सुरक्षा योजना में पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर पांच दिन के भीतर लाभान्वित करने को कहा। नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार और पोषण अभियान समेत विभिन्न योजनाओं की आंकड़ेवार समीक्षा हुई। अनुपस्थित अधिकारियों से कारण सहित आख्या मांगी गई।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी सहित अधिकारी मौजूद रहे। महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के डीएम व सीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मध्यप्रदेश इंदौर श्रमिक कॉलोनी राऊ में एक इनोवा कर द्वारा एक्सीडेंट किया गया 4 बाइक सवार घायलों को सहायक पुलिस
कानपुर देहात के मूसानगर भोगनीपुर कस्बे में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत जमालापुर स्थित शिव हनुमान मंदिर पर हनुमान जी की जयंती के अवसर पर सुन्दर काण्ड का पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया
Leave a Comment: