सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त
सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित ग्रेड एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल के विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की।
जर्जर बिजली तार दुरुस्त कराने और बाजारों में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को जनपद में जर्जर विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। नगर निगम को व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के साथ मंडी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा।
बैठक में प्रमुख बाजारों में शौचालय निर्माण का मुद्दा उठने पर नगर निगम ने बताया कि जल्द ही पांच स्थानों पर शौचालयों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। शीतला माता मंदिर से खूनीपुर चौक तक खराब सड़क को भी जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विरासत गलियारा परियोजना के संबंध में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को बताया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराकर इसका लोकार्पण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित ग्रेड एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल के विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक समीक्षा की।
मध्यप्रदेश इंदौर श्रमिक कॉलोनी राऊ में एक इनोवा कर द्वारा एक्सीडेंट किया गया 4 बाइक सवार घायलों को सहायक पुलिस
कानपुर देहात के मूसानगर भोगनीपुर कस्बे में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।
Leave a Comment: