कानपुर देहात।* नगर पंचायत मूसानगर के वार्ड नंबर 9 में आज सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा हो गया। लाइन की चपेट में आने से एक बंदर की मौके पर ही झुलसकर


*अब तक न्यूज | कानपुर देहात*

*रिपोर्ट - देवेन्द्र सिंह पत्रकार*

### मूसानगर वार्ड नंबर 9 में बड़ा हादसा: 11 हजार की लाइन से चिपककर बंदर की मौत, तार टूटने से कई घरों में नुकसान

*मूसानगर, कानपुर देहात।* नगर पंचायत मूसानगर के वार्ड नंबर 9 में आज सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा हो गया। लाइन की चपेट में आने से एक बंदर की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। बंदर के चिपकने से 11 हजार का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे आसपास के कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह बंदरों का झुंड वार्ड से गुजर रहा था। तभी एक बंदर बिजली के खंभे पर चढ़ गया और 11 हजार की नंगी लाइन से चिपक गया। करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। बंदर की मौके पर ही मौत हो गई, उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया था।

तार टूटने से वार्ड में अचानक हाई वोल्टेज आ गया। सबसे ज्यादा नुकसान *शिवा द्विवेदी और संगीता द्विवेदी* के मकान में हुआ। बताया जा रहा है कि उनके मकान में कई परिवार किराए पर रहते हैं। हादसे के समय *अनुराग द्विवेदी* भी उसी मकान में मौजूद थे। अचानक हाई वोल्टेज आने से घर के बल्ब, पंखे, टीवी, फ्रिज समेत अन्य बिजली उपकरण जल गए। गनीमत रही कि उस समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि वार्ड में 11 हजार के तार काफी पुराने और जर्जर हैं, कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कर टूटे तार को ठीक करने का काम शुरू किया। लोगों ने मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्र से 11 हजार की खुली लाइन हटाकर कवर्ड केबल डाली जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।