जौनपुर/ मड़ियाहूं मडियाहूं पी. जी. कॉलेज में विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.
जौनपुर मडियाहूं पी. जी. कॉलेज में विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.
अब तक न्याय/अंकित कुमार
परेवाजाल थाना अटरिया, जिला सीतापुर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिधौली विधायक मनीष रावत मौजूद रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सिधौली, राजस्व विभाग के कानूनगो, नायब तहसीलदार, लेखपाल, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मनीष रावत ने माता भुइया देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बिजली, राजस्व, सड़क, विकास कार्य, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। अधिकारियों ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में आवेदन करने की अपील की।
लो-वोल्टेज की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारी को फटकार
जनसुनवाई के दौरान गंधौली फीडर पर लो-वोल्टेज की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से लो-वोल्टेज के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत सुनने के बाद विधायक मनीष रावत ने बिजली विभाग के एसडीओ से नाराजगी जताई और समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए जल्द ही नए पावर हाउस की स्थापना की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मौजूदगी में सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलने से उन्हें समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर मडियाहूं पी. जी. कॉलेज में विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.
जौनपुर।* गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के नौ मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष
जौनपुर: 50 हजार की कथित घूस के लिए पांच ट्रकों का रजिस्ट्रेशन रोका!* *एआरटीओ कार्यालय के बाहर ट्रक खड़े कर मालिक ने मचाया हड़कंप*
Leave a Comment: