जौनपुर।* गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के नौ मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष


*गंभीर रोगियों के इलाज के लिए 19.12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत*

*राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से नौ मरीजों को मिली आर्थिक मदद*

*जौनपुर।* 

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के नौ मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 19 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से उपलब्ध हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महंगे इलाज के बीच यह सहायता बड़ी राहत मानी जा रही है।

               स्वीकृत सहायता के तहत सिद्दीकपुर निवासी सुनील कुमार पाल को बीएचयू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उपचार के लिए 2.50 लाख रुपये, तारापुर निवासी डब्लू को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के लिए 2.50 लाख रुपये तथा ताहिरपुर निवासी विनय कुमार सिंह को केजीएमयू लखनऊ में उपचार के लिए 1 लाख 67 हजार 500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

              इसी क्रम में सैदपुर गडउर निवासी दूधनाथ को एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर के लिए 2.50 लाख रुपये, नदियापार निवासी श्याम जी को बीएचयू कैंसर सेंटर के लिए 75 हजार रुपये, मंडी नसीब खां निवासी पप्पू और उर्दू बाजार निवासी आशीष जायसवाल को एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर में उपचार के लिए 2.50-2.50 लाख रुपये की सहायता मंजूर हुई है।

            इसके अलावा पचोखर निवासी संगीता कुमारी को एम्स में उपचार के लिए 1.20 लाख रुपये तथा तारापुर निवासी आजाद को बीएचयू कैंसर सेंटर में इलाज के लिए 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

             राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

               आर्थिक सहायता स्वीकृत होने पर मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रति आभार जताया। परिजनों का कहना है कि महंगे इलाज के बीच मिली आर्थिक मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है और उपचार जारी रखने में मदद मिलेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।