जौनपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला


जौनपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

जौनपुर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में साइबर थाना समेत विभिन्न कोतवाली और थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक साइबर थाने में तैनात निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सिकरारा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह को सरायख्वाजा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

मड़ियाहूं कोतवाली में विनोद मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गजानंद चौबे को मुंगराबादशाहपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

बताया गया है कि मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के पूर्व थाना प्रभारियों का गैरजनपद तबादला किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।