जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत आर्थिक तंगी और बेसहारा जीवन जी रहे चार जरूरतमंद परिवारों व


*संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से जौनपुर में आर्थिक संकट से जूझ रहे पांच परिवारों को मिली राहत*

जौनपुर/ मड़ियाहूं 

 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील  अंतर्गत आर्थिक तंगी और बेसहारा जीवन जी रहे चार जरूरतमंद परिवारों व 

सदर तहसील के एक परिवार को संत रामपाल जी महाराज के सेवादारों द्वारा अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राशन राहत किट उपलब्ध कराई गई।

    बताते चलें कि परिवारों की दयनीय स्थिति की सूचना मिलने पर सेवा दल ने तुरंत सत्यापन कराकर उनके घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली है।

इन परिवारों को मिली सहायता:

 *दिलावरपुर बाईपास चौराहा:* यहाँ की निवासी प्रेमा देवी के पति का 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और उनके दो पुत्रों का भी निधन हो चुका है। वर्तमान में वह अपने पाँच बच्चों का भरण-पोषण अकेले कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी और गुजर-बसर में भारी कठिनाई आ रही थी।

 *जमलिया गाँव:* इसगाँव की सीता देवी के पति मानसिक रूप से कमजोर हैं, जिसके कारण यह परिवार लंबे समय से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

   *सहजरा शुदनीपुर गाँव:* सविता देवी के पति का निधन हो चुका है, जिससे उनका परिवार गंभीर संकट की स्थिति से गुजर रहा था। इन्हें भी राशन किट उपलब्ध कराई गई।

 *पचुरखिगाँव (ब्लॉक रामपुर):* भागमानी देवी का परिवार गंभीर आर्थिक संकट के कारण किसी तरह अपना गुजर-बसर कर रहा था। इन्हें भी राशन राहत किट उपलब्ध कराई गई।

*सदर तहसील के परियाँवा* गांव की गुलाबीदेवी पत्नी रामचंद्र पाल को भी राशन किट दिया गया

राशन किट में शामिल सामग्री:

उपलब्ध कराई गई राहत किट में आटा, चावल, चना दाल, उड़द व मूंग दाल, खाद्य तेल, चीनी, चाय पत्ती, दूध पाउडर, नहाने व कपड़े धोने का साबुन सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

जिला सेवादार का बयान:

जिला सेवादार रामजी दास ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज वर्तमान में समाज को सद्भक्ति प्रदान कर रहे हैं और मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्हीं के आदेशानुसार और मार्गदर्शन में चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज के बेसहारा, लाचार और जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुँचाना है, ताकि कोई भी भूखा न सोए। इसी क्रम मे पिछले सप्ताह मे तहसील सदर के अन्तर्गत तीन परिवार को राशन राहत किट प्रदान किया गया था

सहायता मिलने पर पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने सेवादार दल और संत रामपाल जी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सेवादार सुनील दास, राधेकृष्ण दास, राजेंद्र दास, राजकुमार दास, और अमन दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।