जौनपुर।* गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के नौ मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष
जौनपुर।* गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के नौ मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष
जौनपुर मडियाहूं पी. जी. कॉलेज में विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.
*विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन*
जौनपुर/ मड़ियाहूं
मडियाहूं पी. जी. कॉलेज में विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक नें विश्व उद्यमिता दिवस की पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्य से सभा को परिचित कराया। प्रो. पाठक ने कहा कि भारत में ऐतिहासिक रूप से उद्यमिता का प्रचलन रहा है और इसी उद्यमिता के कारण भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। इसी क्रम में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमिताभ कुमार ने साहित्य में उद्यमिता के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि प्रत्येक पृष्ठभूमि के लोग उद्यमिता से जुड़े रहे हैं चाहे वह मानविकी हो अथवा वाणिज्य या विज्ञान। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार मिश्र ने उद्यमिता की अवधारणा को नौकरी की तुलना में बहुत श्रेष्ठ बताया। डॉ. मिश्र ने कौशल, दक्षता, क्षमता और प्रशिक्षण को उद्यमिता की सफलता का निर्धारक बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कंप्यूटर अनुप्रयोग संकाय के सहायक आचार्य विजय शंकर शुक्ल एवं ममता सोनकर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर।* गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के नौ मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष
जौनपुर: 50 हजार की कथित घूस के लिए पांच ट्रकों का रजिस्ट्रेशन रोका!* *एआरटीओ कार्यालय के बाहर ट्रक खड़े कर मालिक ने मचाया हड़कंप*
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत आर्थिक तंगी और बेसहारा जीवन जी रहे चार जरूरतमंद परिवारों व
Leave a Comment: