उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा रहे मौजूद! व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अंजनी चतुर्वेदी /अब तक न्याय बहराइच


 बहराइच जनपद के सुजौली थाना परिसर में आगामी बरावफात और रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुजौली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को थाना सुजौली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम मोनालिसा जौहरी और सीओ पहुप सिंह, थानाध्यक्ष सुजौली राम गोविंद वर्मा मौजूद रहे, इस दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, मुस्लिम धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत लोगों के साथ संवाद किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखना तथा किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकना रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए एस डी एम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि त्योहार समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा पहुप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान मौजूद ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने भी क्षेत्र में शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने की बात कही। 
इस दौरान सुजौली ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कारीकोट केशवराम,ग्राम प्रधान चफरिया अजीज अहमद, संतोष मौर्या, कट्टर सिंह , मो हादी, उर्फी, मोहम्मद इकरार,मौलाना मुबारक, जाबिर खा,जान मोहम्मद,कारी कुदरत अली,सुहेल रजा,इमरान रजा,मोहम्मद अजीम ओर साथ में उपनिरीक्षक सुमित कुमार , उपनिरीक्षक दीपचंद्र चौधरी,उपनिरीक्षक चंदन यादव , उपनिरीक्षक फूलचंद्र यादव, चौकी इंचार्ज गिरजापुरी मंजेश कुमार ,उपनिरीक्षक विपिन रावत सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण ओर पुलिसकर्मी मौजूद रहे!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।