विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल कड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित पार्टी कार्यकताओं एवं आमजनमानस ने किया प्रतिभाग।


विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल कड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित पार्टी कार्यकताओं एवं आमजनमानस ने किया प्रतिभाग।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि जाति,धर्म,भाषा या वर्ग के संकीर्ण भेदभावों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के बारे में सोचना ही सच्ची देशभक्ति है।तिरंगा अभियान देशभक्ति की लहर जगाने,सामाजिक समरसता को मजबूत करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्र निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भव्य और ऐतिहासिक माध्यम है।वर्ष 2022 से प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना,संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना,सामाजिक समरसता तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सुदृढ़ करना है।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में तब्दील हो गया है।प्रत्येक नागरिक से तिरंगा को गर्व से फहराने और देशभक्ति,एकता और सामूहिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दृढ़ता से कहा,भारत एक है और हमेशा एक रहेगा।जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा,तब हर हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी। हमारा तिरंगा हमारी पहचान है और इसका सम्मान प्रत्येक भारतीय का गौरव है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति की भावना को पहुंचाना और नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है। तिरंगे के सम्मान के साथ देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।जिस दिन देश के हर घर पर तिरंगा और हर दिल में भारत का गौरव होगा,उस दिन हर घर तिरंगा अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करेगा।इस मौके पर निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,जिला मंत्री अर्चना चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,दीपा श्रीवास्तव,अजय शुक्ला,राजेश साहू सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,आमजनमानस व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।