गोरखपुर में शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड: 2024 की रंजिश में हुई हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार, NSA की तैयारी
गोरखपुर
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमिट गाथा का प्रतीक तिरंगा मंगलवार को बांदा की सड़कों पर शान से लहराता नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया।
बांदा शहर के उत्तरी व दक्षिणी मंडल के साथ बबेरू, जसपुरा और पैलानी मंडल में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्राएं निकालीं। बबेरू में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा बबेरू चौराहा, सुंदर कुआं होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष करते रहे। देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देता नजर आया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके सम्मान से देश का हर नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ा है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, जिसमें सभी को उत्साहपूर्वक भागीदारी करनी चाहिए।वहीं शहर के महाराणा प्रताप चौक से अंबेडकर पार्क, जजी चौराहा तक निकली तिरंगा यात्रा तथा दक्षिणी मंडल की रामलीला मैदान से माहेश्वरी देवी चौराहा, बालखंडी नाका और पद्माकर चौराहा होते हुए निकली यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनने का आह्वान किया।जसपुरा मंडल में तिरंगा यात्रा ब्लॉक सभागार से तहसील कार्यालय तक निकाली गई, जबकि पैलानी मंडल की यात्रा चिल्ला में उत्साह के साथ निकली।इस दौरान बबेरू में विवेकानंद गुप्ता, सौरभ शिवहरे, सुधीर कुशवाहा, अजय पटेल तथा बांदा मंडल में राजेश गुप्ता रज्जन, संतोष राजपूत समेत मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर
लखनऊ।* बीकेटी राजधानी की जीवनदायिनी गोमती नदी बसहरी घाट पर आधा दर्जन भैंस की सड़ी-गली लाश पड़ी है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि कुत्ते लाशों को नोच-नोच कर मांस के टुकड़े गांव
जौनपुर।* पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा और महिला मुख्य आरक्षी स्मिता को सोमवार को
Leave a Comment: