गोरखपुर


गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में 8 अगस्त 2026 को हुई बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने वीडियो जारी कर हत्याकांड को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
एसएसपी के मुताबिक, वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आदेश चौधरी हत्याकांड में मृतक शिवकुमार त्रिपाठी के परिजन अभियुक्त थे। इसी पुरानी रंजिश के चलते 8 अगस्त 2026 को सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या कर दी गई।मामले में थाना सिकरीगंज में मुकदमा संख्या 217/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई में सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर हत्याकांड से जुड़ा एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग के हाथ में तलवार दिखाई दे रही है और सामने घायल व्यक्ति नजर आ रहा है। वीडियो में कथित तौर पर युवक द्वारा तलवार से हमला करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच में वीडियो की सत्यता और उसकी घटना से संबंधितता स्पष्ट होगी।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अपने वीडियो बयान में पुरानी रंजिश, मुकदमे में की गई कार्रवाई, आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और NSA की कार्रवाई की जानकारी दी है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में शामिल किए जाने की संभावना है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।