जौनपुर:* जनपद की ख्याति लव्य रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का 54 व रितु अभिनंदन
जौनपुर:* जनपद की ख्याति लव्य रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का 54 व रितु अभिनंदन
जौनपुर।* गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात और 44,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी
*चोरी का माल समेटकर बैठी थी महिला, पुलिस ने दबोचा; जेवरात और 44,900 रुपये बरामद*
*जौनपुर।* गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात और 44,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपित महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 234/2026 में वांछित उजाला चौहान पत्नी सुरेश चौहान निवासी समोधीपुर की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से सफेद धातु के जेवरात बरामद हुए।
बरामद सामान में एक जोड़ी पावजेब, एक जोड़ी चौड़ी पायल, एक जोड़ी पायल, एक साड़ी पिन, एक करधन और सफेद धातु के आठ छड़े शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 500 रुपये के 55 नोट, 200 रुपये के 37 नोट और 100 रुपये के 100 नोट, कुल 44,900 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि बरामद जेवरात और नकदी चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 305(क)/317(2) बीएनएस की कार्रवाई की गई है।
इनकी रही भूमिका
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा, कांस्टेबल अंकित सिंह, कांस्टेबल नौसाद हुसैन और महिला कांस्टेबल आंचल चौरसिया शामिल रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर:* जनपद की ख्याति लव्य रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का 54 व रितु अभिनंदन
ओड़िश GIET यूनिवर्सिटी में नेशनल स्पेस डे मनाया गया **ISRO के अलग-अलग रॉकेट मॉडल दिखाए गए** गुनुपुर: 10/8/26 - भारत में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस
हाटा विधानसभा क्षेत्र के भैसही बाजार में हाटा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मोहन वर्मा जी के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ज्ञान ज्योति
Leave a Comment: