हाटा विधानसभा क्षेत्र के भैसही बाजार में हाटा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मोहन वर्मा जी के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ज्ञान ज्योति


हर घर तिरंगा अभियान के तहत भैसही बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के भैसही बाजार में हाटा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मोहन वर्मा जी के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णा मैरिज हॉल पहुंचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे भैसही बाजार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री मोहन वर्मा जी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला अभियान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को मजबूत करते हुए हम सभी को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। तिरंगा हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

तिरंगा यात्रा में युवाओं, महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित

मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रपाल कनौजिया जी, जिला मंत्री श्री ज्ञानविक्रम सिंह जी, जिला मंत्री श्री रामकयास सिंह जी, पूर्व जिला मंत्री श्री बाबूनंदन सिंह जी, भाजपा नेता श्री अखिलेश दास गुप्ता जी, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक श्रीमती अर्चना प्रदीप सिंह जी, भाजपा नेता श्री रवीश सिंह जी, हिंदू वाहिनी नेता श्री संजय सिंह ‘मुन्ना’ जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के भाव को मजबूत करने तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।