खलिहान नहीं, जहरीले जीवों का बना ठिकाना! ग्राम पिपरी चांद में 0.721 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर उगी झाड़ियां और घनी घास, ग्रामीणों में दहशत आंगनवाड़ी केंद्र, देव
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद, सीतापुर।
कृमि संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर, महमूदाबाद (सीतापुर) के प्रांगण में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के करीब 800 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई। इस दौरान बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा के महत्व, इसके फायदे तथा सेवन करने की सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर वर्मा एवं उप प्रबंधक अमन ज्योति ने किया। विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं। क्षेत्र की आशा बहू द्वारा बच्चों को निर्धारित मात्रा में टैबलेट उपलब्ध कराई गई और उनके सेवन की प्रक्रिया में सहयोग किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बच्चों में कृमि संक्रमण होने से कमजोरी, पेट दर्द, भूख में कमी, थकान तथा स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एल्बेंडाजोल की गोली कृमि संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों को यह भी समझाया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत समय-समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर वर्मा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके बेहतर शैक्षिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन करने की अपील की।
उप प्रबंधक अमन ज्योति ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ उनमें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाली आशा बहू एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को दवा के महत्व की जानकारी दी और यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार एल्बेंडाजोल की टैबलेट का सेवन करें।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान से बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
बिजुआ स्वास्थ्य केंद्र के अंदर लगा ट्रांसफार्मर बॉक्स जमीन से बहुत नीचे लगा है। 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार सीधे बॉक्स से छू रहा है। इसी लापरवाही के कारण एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
Leave a Comment: