अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 62 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले में विजन इंडिया प्राइवेट कंपनी, लखनऊ तथा एल एंड टी कंपनी, पिलखुआ (गाजियाबाद) ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें कुल 23 अभ्यर्थियों ने भागीदारी की। साक्षात्कार के उपरांत 06 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु किया गया। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले में नोडल प्रधानाचार्य शिव कान्त द्विवेदी के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अप्रेंटिसशिप प्रभारी अतुल कुमार मिश्र सहायक अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार प्रभारी भारत भूषण मिश्र, दिवाकर मिश्र तथा रविकान्त मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को उद्योगों से जुड़ने, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलती है। आईटीआई गौरीगंज भविष्य में भी युवाओं के लिए इसी प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।