बिजुआ स्वास्थ्य केंद्र के अंदर लगा ट्रांसफार्मर बॉक्स जमीन से बहुत नीचे लगा है। 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार सीधे बॉक्स से छू रहा है। इसी लापरवाही के कारण एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई।



यह अत्यंत दुखद और संवेदनशील मामला है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी मरीज, तीमारदार या बच्चे के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर बंदर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।

बजरंग दल के महामंत्री कमलजीत मंडल, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश कनौजिया, छोटू भाई, हैप्पी गुप्ता, राजा भाई, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, बब्लू भाई, अवनीश कुमार, विकास कुमार, यश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर बॉक्स को तुरंत खंभे पर ऊपर शिफ्ट किया जाए ताकि कोई जनहानि न हो।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।