आदर्श विद्या मंदिर में 800 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली कृमि संक्रमण से बचाव के लिए चला जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दवा के फायदे और सेवन की सही
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
15 अगस्त को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुषों की 5 किमी और महिलाओं की 3 किमी रेस, प्रथम छह स्थान पाने वाले होंगे पुरस्कृत
15 अगस्त को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुषों की 5 किमी और महिलाओं की 3 किमी रेस, प्रथम छह स्थान पाने वाले होंगे पुरस्कृत
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिले में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा।
खेल अधिकारी के अनुसार, पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी 14 अगस्त तक स्टेडियम में पूर्व चैम्पियन एथलीट कृष्ण कुमार यादव से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह 6 बजे स्टेडियम पहुंचकर अपना नाम और पता दर्ज कराते हुए मौके पर पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए प्रविष्टि का अंतिम समय सुबह 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी खिलाड़ी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
बिजुआ स्वास्थ्य केंद्र के अंदर लगा ट्रांसफार्मर बॉक्स जमीन से बहुत नीचे लगा है। 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार सीधे बॉक्स से छू रहा है। इसी लापरवाही के कारण एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई।
Leave a Comment: