लखनऊ।* बीकेटी राजधानी की जीवनदायिनी गोमती नदी बसहरी घाट पर आधा दर्जन भैंस की सड़ी-गली लाश पड़ी है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि कुत्ते लाशों को नोच-नोच कर मांस के टुकड़े गांव


*गोमती में आधा दर्जन भैंस की लाश, कुत्ते मांस नोचकर गांव ले जा रहे बुधवार को बसहरी घाट पर होगा धरना, DM को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा*

*लखनऊ।* बीकेटी 

राजधानी की जीवनदायिनी गोमती नदी बसहरी घाट पर आधा दर्जन भैंस की सड़ी-गली लाश पड़ी है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि कुत्ते लाशों को नोच-नोच कर मांस के टुकड़े गांव की तरफ ले जा रहे हैं  

घटना की जानकारी मिलते ही दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज और समाजसेवी रामसिंह यादव दिनभर मौके पर डटे रहे। मौके पर तमाम महिलाएं और लड़कियां भी मौजूद रहीं। सबने एक स्वर में कहा - "हमारी नदी को बचाओ हमे संक्रमण से बचावो नदी में खतरनाक जलकुंभी लाश महासंकट नदी में घनी जलकुंभी जमी है, उसी में लाशें फंसी हैं। दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल है। बगल में गांव बसा है। कुत्तों द्वारा गांव में मांस ले जाए जाने से संक्रमण का खतरा 10 गुना बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी स्थिति में हैजा, डायरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।पुलिस ने झाड़ा पल्ला, ज्ञापन SO को सौंपा*  

तिरंगा महाराज ने जिलाधिकारी लखनऊ को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी इटौंजा सोबरन सिंह को सौंपा। आरोप है कि सूचना देने पर भी तहसील बीकेटी और मलिहाबाद के किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। मौके पर पहुंची इटौंजा और माल थाने की पुलिस ने साफ कह दिया ये हमारा काम नहीं है तहसील प्रशासन और जल शक्ति विभाग जाने पशुपालन विभाग पहुंचा, संसाधन मांगे बाद में पशुपालन विभाग के डॉ. राहुल दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति देखी और BDO बीकेटी व उच्च अधिकारियों से लाशें निकलवाने के लिए क्रेन-रस्सी जैसे संसाधन की मांग की।

*बुधवार का अल्टीमेटम*  

ग्रामीणों और तिरंगा महाराज* ने साफ कहा अगर बुधवार तक नदी से लाशें और जलकुंभी नहीं हटी तो बसहरी घाट पुल पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी तहसील बीकेटी और तहसील मलिहाबाद के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की होगी ज्ञापन में 3 मांग: की गई है नदी से मरे जानवर और जलकुंभी तुरंत हटाई जाए नदी की नियमित सफाई हो भविष्य में ऐसी घटना रोकने को ठोस कदम उठाए जाएं

अब देखने वाली बात होगी तहसील प्रशासन कल आंदोलन करवाता है धरना प्रदर्शन करवाता है या फिर नदी से मरी हुई लाशों को निकलता है यह कल मालूम होगा 

      *बॉक्स*

इटौंजा थाना प्रभारी ने तिरंगा महाराज का ज्ञापन लेने के बाद उप जिलाधिकारी बीकेटी से वार्ता की है और ज्ञापन के बारे में बताते हुए मरी हुई भैंसों की जानकारी दी है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।