तिरंगे के रंग में रंगा बांदा, गूंजा भारत माता का जयघोष भाजपा ने मंडल स्तर पर निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश
आमोद कुमार
खेत जाते युवक पर हमला
हरपुर बुदहट, गोरखपुर
जमीन को लेकर हुए विवाद में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार सुबह एक युवक पर हमले के बाद उसके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
थाना क्षेत्र की निवासी अनीता यादव पत्नी महेंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका बेटा आयुष खेत में सिंचाई के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने पहले से घेराबंदी कर एकराय होकर आयुष पर हमला कर दिया। हमले में आयुष को गंभीर चोटें आईं।
अनीता यादव के अनुसार, घायल बेटे को लेकर जब वह और उनके पति घर पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।घटना के समय हुए शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद ही परिवार को बचाया जा सका। पीड़िता ने बताया कि इस हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं।तहरीर में पीड़िता ने आरोपियों से जान-माल का खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर
लखनऊ।* बीकेटी राजधानी की जीवनदायिनी गोमती नदी बसहरी घाट पर आधा दर्जन भैंस की सड़ी-गली लाश पड़ी है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि कुत्ते लाशों को नोच-नोच कर मांस के टुकड़े गांव
Leave a Comment: