अमेठी में दिव्यांग ने निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप जगदीशपुर के अस्पताल में ग्लूकोज के ₹1250 वसूले
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी के विसेशरगंज-सैठा मुख्य मार्ग पर घनी झाड़ियों के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगभग 10 किलोमीटर लंबा यह मार्ग दोनों तरफ से झाड़ियों से घिरा है, जिससे सड़क की चौड़ाई घटकर मात्र 8 फीट रह गई है। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यह मार्ग विसेशरगंज से सैठा को जोड़ता है और वर्तमान में झाड़ियों से अटा पड़ा है। सड़क इतनी संकरी हो गई है कि दो वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो गया है। विशेषकर घुमावदार मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे टक्कर की आशंका बनी रहती है। सुबह-शाम स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं स्थानीय निवासी और मरीजों को ले जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। संकरी सड़क और खराब दृश्यता के कारण उन्हें धीमी गति से हॉर्न बजाते हुए निकलना पड़ता है, जिससे समय और सुरक्षा दोनों प्रभावित होते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी से इस संबंध में शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात के मौसम में झाड़ियां और अधिक घनी हो गई हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल मार्ग के दोनों किनारों से झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है ताकि आवागमन सुगम हो सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
Leave a Comment: