अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


 


अमेठी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां अहोरवा भवानी मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी सरवणन टी. सोमवार सुबह करीब 9 बजे जनपद भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। एसपी ने बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास द्वार सीसीटीवी कैमरों और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का भी जायजा लिया।इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत की। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय शिवरतनगंज थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र भी मौके पर मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर पूरे जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।