इंडियन एयर फोर्स की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे पिंगरी के लाल नरेंद्र सिंह का भव्य स्वागत
ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गांव
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी 10 अगस्त 2026 सावन माह में दण्डेश्वर महादेव मंदिर कोछित में उमड़ रही श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में मंदिर परिसर एवं घाटों पर 30 आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। आपदा मित्रों का मुख्य दायित्व घाट पर जल भरने आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें गहरे पानी में जाने से रोकना तथा किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा सावन के सोमवारों पर दण्डेश्वर महादेव मंदिर के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा मित्रों की तैनाती का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया था। इसके अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा 30 आपदा मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें कुछ स्थानीय कुशल तैराक भी शामिल हैं, जबकि अन्य आपदा मित्र प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। आपदा मित्र मंदिर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं में भी निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने बताया कि प्रशिक्षित आपदा मित्रों की सेवाओं का उपयोग आगामी सावन सोमवारों तथा अन्य प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तैनात आपदा मित्रों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गांव
जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिले में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 15 अगस्त
जौनपुर।* पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी तिथि के पावन अवसर पर शिव मंदिर, मंगदपुर में 108 पार्थिव शिवलिंगों के पूजन एवं महाभिषेक का भव्य धार्मिक
Leave a Comment: