गोरखपुर में वरदान रेजिडेंसी में भव्य तीज सावन" समारोह का हुआ आयोजन//
गोरखपुर में सावन एवं तीज के पावन अवसर पर वरदान रेजिडेंसी, गोरखपुर में महिलाओं की कला,
जौनपुर।* पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी तिथि के पावन अवसर पर शिव मंदिर, मंगदपुर में 108 पार्थिव शिवलिंगों के पूजन एवं महाभिषेक का भव्य धार्मिक
*मंगदपुर शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, एकादशी पर 108 शिवलिंगों का महाभिषेक*
*हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंगदपुर,*
*जौनपुर।* पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी तिथि के पावन अवसर पर शिव मंदिर, मंगदपुर में 108 पार्थिव शिवलिंगों के पूजन एवं महाभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिवभक्त शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अर्चन एवं महाभिषेक संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के संयोजक आचार्य पंडित रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।
आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
गोरखपुर में सावन एवं तीज के पावन अवसर पर वरदान रेजिडेंसी, गोरखपुर में महिलाओं की कला,
मा० विधायक कटरा बाजार की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
आमोद कुमार
Leave a Comment: