जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिले में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 15 अगस्त


*स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा जौनपुर, क्रॉस कंट्री रेस में दिखेगा खिलाड़ियों का दम*

*15 अगस्त को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुषों की 5 किमी और महिलाओं की 3 किमी रेस, प्रथम छह स्थान पाने वाले होंगे पुरस्कृत*

                *जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिले में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7 बजे से होगा।

खेल अधिकारी के अनुसार, पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी 14 अगस्त तक स्टेडियम में पूर्व चैम्पियन एथलीट कृष्ण कुमार यादव से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

             दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह 6 बजे स्टेडियम पहुंचकर अपना नाम और पता दर्ज कराते हुए मौके पर पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए प्रविष्टि का अंतिम समय सुबह 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी खिलाड़ी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी।

           प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।