ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गांव


ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गांव


फरह। गांव पिंगरी के लिए उस समय गौरव का माहौल बन गया, जब गांव का लाल नरेंद्र सिंह पुत्र मुरारी सिंह इंडियन एयर फोर्स में कठिन प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने गांव पहुंचा। जवान के गांव पहुंचते ही परिजनों, ग्रामीणों और युवाओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ जवान को सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।जवान के स्वागत के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि इंडियन एयर फोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त करना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। जवान ने कड़ी मेहनत और कठिन प्रशिक्षण के बाद यह मुकाम हासिल कर गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर ग्रामीणों ने जवान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। युवाओं को भी देशसेवा के लिए आगे बढ़कर सेना में भर्ती होने का प्रयास करना चाहिए।परिजनों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। बेटे के वर्दी में गांव लौटने पर परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करता रहे। स्वागत में रौतान सिंह मास्टर साहब , श्याम बाबूजी, लल्लूराम सिंह, राजेंद्र सिंह, पिन्टू, अर्जुन सिंह, थानसिंह प्रधान , हरिपाल सिंह पत्रकार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।इंडियन एयर फोर्स के जवान के सम्मान में आयोजित यह स्वागत समारोह गांव पिंगरी में लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।