अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अमेठी के जगदीशपुर स्थित डॉ. असलम के निजी अस्पताल पर दिव्यांग जितेंद्र सिंह निवासी चौधी पुर ने गंभीर लापरवाही और अत्यधिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। जितेंद्र सिंह अपने भांजे का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्हें अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। जितेंद्र सिंह के अनुसार अस्पताल ने सिर्फ एक बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के लिए 1250 रुपये वसूले। इसके अतिरिक्त पर्चे का शुल्क 100 रुपये अलग से लिया गया। उन्होंने इसे भारी भरकम फीस बताया।अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी उजागर हुई। आरोप है कि वहां मरीजों के लिए उचित बेड तक उपलब्ध नहीं हैं। इलाज के नाम पर केवल एक लकड़ी का तख्त रखा गया है जिस पर एक साथ 5 से 6 मरीजों को लिटाया जाता है।पीड़ित जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था और ओवरचार्जिंग से गरीब तथा असहाय मरीजों को मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।