अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अम्मरपुर गांव में देर रात जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाई गई 15,600 रुपये की नकदी बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस को देर रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्मरपुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (निवासी जोगापुर, अरुण कुमार वर्मा निवासी अम्मरपुर कल्पनाथ मिश्रा निवासी जोगापुर रामसुख वर्मा निवासी भदानीपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़ रज्जन सोनी निवासी अम्मरपुर और रविमणि निवासी अम्मरपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने जुआरियों के पास से कुल 15,600 रुपये नकद बरामद किए। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष संजय सिंह उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. आलम कांस्टेबल  कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।