अमेठी के तिलोई में दांदूपुर से बुजुर्ग लापता शिवरतनगंज थाने में बेटे की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी में बसपा नेता शशिकांत तिवारी पर देर रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बाजार से घर लौटते समय बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार पर लाठी
डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।,घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड की है। वार्ड नंबर 22 निवासी शशिकांत तिवारी के मुताबिक वह रात करीब 10:30 बजे बाजार से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी
डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।अचानक हुए हमले से तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना में कार को नुकसान पहुंचा है।शशिकांत तिवारी ने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के करीबियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।तिवारी का कहना है कि दो दिन पहले विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर एक बयान दिया था। इसके विरोध में उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनका आरोप है कि इसी के बाद उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि विधायक या उनके करीबियों की ओर से लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।शशिकांत तिवारी पूर्व में बसपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। उनकी पत्नी रागिनी तिवारी ने वर्ष 2022 में अमेठी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तिवारी की जिले में बसपा के प्रमुख नेताओं में पहचान बताई जाती है।गौरीगंज कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि शशिकांत तिवारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही हमले की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
स्वच्छ भारत मिशन के दावे फेल: कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रगोली गड़रियन. पुरवा में गंदगी का अंबार
Leave a Comment: