अमेठी जिले के विकासखंड भादर क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास जल
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
स्वच्छ भारत मिशन के दावे फेल: कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रगोली गड़रियन. पुरवा में गंदगी का अंबार
स्वच्छ भारत मिशन के दावे फेल: कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रगोली गड़रियन. पुरवा में गंदगी का अंबार
चित्रकूट।
सरकार भले ही स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। जनपद चित्रकूट के विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत रगोली में पिछले कई महीनों से सफाई न होने के कारण गांव की सड़कें झाड़-झंखाड़ और कचरे से भर गई हैं।
गांव में जाकर देखा गया तो मुख्य मार्गों के किनारे घास इतनी ऊंची उग आई है कि आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क पर प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामवासियों का कहना है कि पंचायत में तैनात सफाई कर्मी महीनों से गांव में नहीं आ रहे हैं। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के एक बुजुर्ग ननकू पाल के द्वारा बताया, "रात में झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू निकलने का डर लगा रहता है। बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं।"
जिम्मेदार मौन
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रगोली गांव में तुरंत सफाई अभियान चलवाया जाए और लापरवाह सफाई कर्मियों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार सफाई पर हर महीने लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन उसका लाभ गांव तक नहीं पहुंच रहा।
विनोद उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी न्यूज़ अब तक न्याय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
Leave a Comment: