अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अमेठी के मिर्जागढ़ गांव में रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिर्जागढ़ निवासी राजू पुत्र देवतादीन के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार राजू का शव घर के अंदर छल्ले से लटका हुआ मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।