विश्व आदिवासी दिवस पर कोलनरा में विशाल आदिवासी रैली और सभा
रायगड़ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रायगड़ जिले के कोलनरा ब्लॉक अंतर्गत
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय महोली, सीतापुर | 09 अगस्त 2026
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महोली, सीतापुर | 09 अगस्त 2026
महोली (सीतापुर)। सतलोक आश्रम, महोली में रविवार को विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग में पहुंचे और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक प्रवचन प्रसारित किए गए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक सुना।
मानव जीवन के उद्देश्य और समाज सुधार पर दिया संदेश
सत्संग में मानव जीवन के उद्देश्य, सतभक्ति के महत्व तथा समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के उन्मूलन पर प्रकाश डाला गया। प्रवचन के माध्यम से नशामुक्ति, दहेज प्रथा के उन्मूलन, दहेज-मुक्त एवं निःशुल्क विवाह तथा मानव सेवा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं को जनकल्याण एवं समाज सुधार के लिए किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया—
“मात-पिता मिल जाएंगे लख चौरासी माहिं।
सतगुरु सेवा बंदगी, फेरि मिलन को नाय।।“
अन्नपूर्णा मुहिम और सेवा अभियानों की दी जानकारी
सत्संग के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए चाय-बिस्कुट एवं भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बताया गया कि अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन, चिकित्सा एवं शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वच्छ जल अभियान के माध्यम से स्वच्छ पेयजल से वंचित क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराने की पहल की जानकारी भी साझा की गई।
श्रमिकों एवं किसानों के लिए संचालित सेवा अभियानों के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क खाद्य बीज उपलब्ध कराने की जानकारी भी श्रद्धालुओं को दी गई।
सेवादारों ने संभाली व्यवस्थाएं
कार्यक्रम के सफल संचालन में आश्रम के सेवादारों ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सत्संग के अंत में श्रद्धालुओं से प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक साधना टीवी पर संत रामपाल जी महाराज के सत्संग का प्रसारण देखने का आग्रह किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग आध्यात्मिक ज्ञान एवं समाज सुधार के संदेश से जुड़ सकें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रायगड़ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रायगड़ जिले के कोलनरा ब्लॉक अंतर्गत
गोरखपुर
सोनवीर सिंह बघेल
Leave a Comment: