गोरखपुर


गोरखपुर,पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS), गोरखपुर ने अपने गौरवशाली 40 वर्षों की सेवा यात्रा को प्रधान कार्यालय, पादरी बाजार में भव्य समारोह के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की चार दशक लंबी यात्रा पर आधारित एक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई। फिल्म का निर्देशन संस्था के निदेशक फादर शाजी जोसेफ एम. ने किया। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के वंचित और हाशिए पर स्थित समुदायों के सशक्तिकरण हेतु किए गए कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बिशप मैथ्यू नीलकुनेल ने सभी कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को उनकी निरंतर निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “संस्था ने चार दशकों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है।” मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति समाज के सबसे वंचित वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने PGSS परिवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।