सोनवीर सिंह बघेल


सोनवीर सिंह बघेल

एत्मादपुर:स्थानीय क्षेत्र में आज संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के नेतृत्व में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और राष्ट्रीय स्तर के करीब 100 से अधिक पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। समारोह के दौरान किसानों, मजदूरों और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश कुमार व्यास समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगठन की शुरुआत हाल ही में की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य किसान, मजदूर और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करना है। समारोह के दौरान कई शिकायतें भी संगठन के समक्ष पहुंचाई गईं, जिन पर संगठन ने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।समारोह के दौरान एक ऐसा क्षण भी आया जब माहौल काफी गंभीर हो गया। किसान पदाधिकारी जितेंद्र त्यागी अपनी बात रखते हुए मीडिया के सामने भावुक हो गए और फूट-فूटकर रो पड़े। उन्होंने विद्युत विभाग समेत कई अन्य विभागों पर गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम जनता और किसानों को प्रशासनिक स्तर पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जितेंद्र त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों ने अपनी मनमानी और कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में जलेसर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति और आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों और अधिकारियों की होगी।इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे, जेपी यादव फ़ौजी डीपी बघेल वैजयंती देवी बलराम सिंह रिंकू यादव योगेश ठाकुर बनवारी सिंह जितेंद्र त्यागी समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।