अर्जुन रौतेला


अर्जुन रौतेला, आगरा। श्री माहौर वैश्य महिला मंडल की ओर से रविवार को होटल अतिथि भवन, वाटर वर्क्स में प्रथम हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए मेहंदी, तीज क्वीन और विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की मल्हार और तीज के पारंपरिक गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में माहौर वैश्य समाज की समाजसेविका मनोरमा गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति प्रमुख एवं ब्रज गीत-मल्हार की संवाहक रीना सिंह, मोनिका गुप्ता सहित अन्य गणमान्य महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
महिला मंडल की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए हरियाली तीज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान रीना सिंह ने कहा कि श्रावण मास में प्रत्येक भाभी को अपनी ननंद को अवश्य घर बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से परिवार और समाज में आपसी प्रेम, अपनत्व एवं भारतीय संस्कृति की भावना मजबूत होती है।
अंशुल गुप्ता बनीं हरियाली तीज क्वीन
प्रतियोगिताओं के परिणामों में अंशुल गुप्ता ने हरियाली तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। ममता गुप्ता द्वितीय और सोना गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में दीप्ति गुप्ता ने प्रथम, पूजा गुप्ता ने द्वितीय तथा रिया गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम संयोजक सोनी गुप्ता, हिना गुप्ता, मंजू गुप्ता, मोनिशा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अपर्णा गुप्ता, पूजा गुप्ता, मीनू गुप्ता, नीतू गुप्ता, उजाला गुप्ता, गीता गुप्ता, रश्मि गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सीमा गुप्ता, भारती गुप्ता, सोनू गुप्ता, बिना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, एकता गुप्ता, संगीता गुप्ता और निधि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक पर्वों को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।