अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी


अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव से 70 वर्षीय मथुरा यादव शुक्रवार रात से लापता हैं। परिजन और पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने गांव आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मथुरा प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार उर्फ राजू ने शिवरतनगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।तहरीर में अरुण कुमार उर्फ राजू ने बताया कि वह दांदूपुर में नहीं रहते, बल्कि बीएचईएल इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता दांदूपुर स्थित घर पर अकेले रहते थे। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे से वह घर से कहीं चले गए। सूचना मिलने पर अरुण अपने परिवार के साथ घर पहुंचे और पिता की तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।दांदूपुर गांव के ग्राम प्रधान राम किशोर ने बताया कि मथुरा प्रसाद मिलनसार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके अचानक लापता होने से परिवार काफी परेशान है।शनिवार शाम को शिवरतनगंज पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक कुंवर सिंह को सौंपी गई है जो गहन छानबीन कर रहे हैं शिवरतनगंज थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।