:* चित्रकूट: रगोली गांव में महीनों से नहीं हुई सफाई, झाड़ियों और कचरे से पटा गांव
स्वच्छ भारत मिशन के दावे फेल: कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रगोली गड़रियन. पुरवा में गंदगी का अंबार
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अमेठी के जगदीशपुर ब्लॉक स्थित लखनीपुर चौराहे पर भारत पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए एक ठंडा वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस वाटर कूलर का उद्घाटन अंकरा निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता कज्जन बाबू ने किया।स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र बाबा गिरी ने कज्जन बाबू का आभार व्यक्त किया। कज्जन बाबू ने बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह वाटर कूलर भेंट किया है। बच्चे अब ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं।सुरेंद्र बाबा गिरी और कज्जन बाबू पुराने मित्र हैं। कज्जन बाबू के बच्चे भी इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। जगदीशपुर ब्लॉक के अंकरा निवासी कज्जन बाबू सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते हैं। वह बच्चों के लिए एक मदरसा भी संचालित करते हैं और उसकी देखरेख स्वयं करते हैं।इस भेंट के माध्यम से कज्जन बाबू ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। वाटर कूलर के फीता काटने के अवसर पर कज्जन बाबू के साथ अंकरा के डॉक्टर वज्जन बाबू और उनके साथी भी मौजूद थे। लखनीपुर चौराहे के कई स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कज्जन बाबू को धन्यवाद दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्वच्छ भारत मिशन के दावे फेल: कर्वी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रगोली गड़रियन. पुरवा में गंदगी का अंबार
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
Leave a Comment: