आमोद कुमार


आमोद कुमार
बांदा, 3 अगस्त। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अवशेष अप्रयुक्त (प्रयोज्य) मतपत्रों के निस्तारण के लिए पंजीकृत फर्मों से जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं।प्रभारी अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि इच्छुक पंजीकृत फर्में 5 अगस्त से 21 अगस्त 2026 को अपराह्न 2 बजे तक जेम पोर्टल पर अपनी तकनीकी एवं वित्तीय बोलियां ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगी। निविदा से संबंधित सभी शर्तें एवं आवश्यक अभिलेख भी इसी अवधि में जेम पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 21 अगस्त 2026 को अपराह्न 4 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), बांदा में निविदा समिति की उपस्थिति में खोली जाएंगी। निविदा से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इच्छुक फर्में किसी भी कार्यदिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।