सिविल लाइन पुलिस की तत्परता से परिजनों से बिछड़ा पांच वर्षीय मासूम सकुशल मिला
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, मित्रता और आपसी विश्वास का उत्सव भी है। इसी भावना को साकार करते हुए मित्रता दिवस पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में पुलिस लाइन कंट्रोल टीम और जेएन योद्धा के बीच मैत्रीपूर्ण कबड्डी मुकाबला खेला गया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में जेएन योद्धा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन कंट्रोल टीम को 39-31 के अंतर से पराजित कर आठ अंकों की यादगार जीत दर्ज की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस लाइन के आरआई विलास यादव तथा विशिष्ट अतिथि पैलानी के एसडीएम भूपेंद्र कुमार सिंह रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल खिलाड़ियों के कौशल को ही नहीं निखारते, बल्कि पुलिस, खिलाड़ियों और समाज के बीच विश्वास, संवाद और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल सिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सभी आगंतुकों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।पुलिस लाइन कंट्रोल टीम की ओर से एसआई राजेंद्र कुमार, एसआई गिरीश चंद्र, कंचन सिंह, सौरभ कुमार, अमित लौर, पवन यादव और रिंकू ने मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर चंद्रमौली भारद्वाज, कैलाश चंद लेखपाल, अमित सेठ भोलू, राजेश शुक्ला, ज्ञानचंद शुक्ला, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विजयपाल सिंह यादव, शिव कुमार गुप्ता, शाहिद अन्ना, शब्बीर खान जुगनू, शानू, आरिफ, डीके यादव, देवेंद्र सिंह, दानिश सईद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने किया। अंत में अध्यक्ष अंकित कुशवाहा और सचिव कमल सिंह यादव ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल मैदान में पसीना बहाने वाले समाज में भाईचारे, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी फैलाते हैं। ऐसे आयोजन मित्रता को और अधिक मजबूत बनाने के साथ खेल संस्कृति को नई पहचान देते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: