मित्रता दिवस पर कबड्डी का रोमांच, जेएन योद्धा ने पुलिस लाइन कंट्रोल टीम को 39-31 से हराया
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा, 3 अगस्त। स्वस्थ बचपन ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। इसी उद्देश्य के साथ जनपद में सोमवार से स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत विभिन्न आयु वर्ग के स्कूली बच्चों को कालीखांसी, गलघोंटू और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे।
अभियान का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने किया। यह विशेष अभियान 3, 4, 6 और 7 अगस्त तक संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अप्रैल 2026 के चरण में किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए स्कूलों, विद्यालयों और मदरसों के बच्चों को इस अभियान में शामिल किया गया है।अभियान के तहत 5 से 6 वर्ष आयु (संभावित कक्षा-1) के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10 वर्ष आयु (संभावित कक्षा-4 एवं 5) के बच्चों को टीडी-10 तथा 16 वर्ष आयु (संभावित कक्षा-10 एवं 11) के विद्यार्थियों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर टीकाकरण बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर केसरवानी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. जय नारायण सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: