*हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली मां अन्नपूर्णा विदाई यात्रा*
जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर से श्रावण मास के अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वावधान में मां अन्नपूर्णा विदाई यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। यात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर से संघ के अध्यक्ष रवि कुमार मौर्य के नेतृत्व में चिल्ह (मिर्जापुर) के लिए रवाना हुई।
डीजे, गाजे-बाजे और "हर-हर महादेव" व "बोल बम" के जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कांवरियों की सुविधा के लिए भोजन, राशन, गैस सिलेंडर, पेयजल टैंकर सहित आवश्यक सामग्री की विशेष व्यवस्था की गई। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, कवलजीत सिंह गब्बर, परमजीत सिंह, दिलीप साहू, बृजेश दुबे, राजेश सिंह, चंदन केसरी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। धार्मिक आस्था, अनुशासन और सेवा भावना से परिपूर्ण इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: