तहसीन पूनावाला ने दिल्ली पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस पर बिना दस्तावेज कार्रवाई करने का आरोप लगाया. इससे पहले उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किए जाने का भी दावा किया था. पूनावाला लगातार E20 पॉलिसी को लेकर सरकार पर निशा


E20 (इथेनॉल) पॉलिसी को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता और इंडस्ट्रलिस्ट तहसीन पूनावाला को नजर बंद कर लिया गया है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है. हाल ही में उन्होंने 31 जुलाई को E20 के विरोध में ‘गाड़ी मार्च’ का ऐलान किया था.

 

तहसीन पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. उनका कहना है कि पुलिस के पास न ही कोई कागज हैं और न ही कोई दस्तावेज हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा ‘नितिन गडकरी जी #Ethanol से डरते हैं. 

https://x.com/tehseenp/status/2083421105100853619?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2083421105100853619%7Ctwgr%5Eaee2696c457e7fd6bad517b6c20fb3f10cdde4d1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Ftehseen-poonawalla-claims-house-arrest-e20-policy-protest-march-delhi-police-modi-government-nitin-gadkari-3868158.html

 

तहसीन पूनावाला ने शेयर किया वीडियो

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि तहसीन पूनावाला के घर पर पुलिस आई हुई है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है. तहसीन पुलिसकर्मी से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो कागज मांग रहे हैं. साथ ही ये भी कह रहे हैं कि उन्हें आजादी से 15 दिन पहले डिटेन किया जा रहा है और ये गलत है. इसके साथ ही वो पुलिसकर्मियों से कहते हैं कि उन्हें कुछ समय दें वो अपने वकील से बात करते हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करने का किया था दावा

इससे पहले तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि 31 जुलाई को होने वाले प्रस्तावित ‘गाड़ी मार्च’ से ठीक पहले उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया. उनका आरोप था कि ई20 नीति के खिलाफ चलाए जा रहे उनके अभियान को रोकने के लिए ऐसा किया गया है. हालांकि इंस्टाग्राम की तरफ से अकाउंट सस्पेंड किए जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.

तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था ‘ मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट @tehseenpoonawalla सस्पेंड कर दिया गया है. यह सरकार अब इंस्टाग्राम से भी डरती है. जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं एक सभ्य इंसान हूं. मैं हमेशा तथ्यों और तर्कों के आधार पर बात करता हूं. मैं कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करता’.

E20 पेट्रोल के खिलाफ मार्च निकालने का ऐलान

तहसीन पूनावाला पिछले कुछ दिनों से लगातार E20 पेट्रोल के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने 31 जुलाई को इंडिया गेट से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक ‘गाड़ी मार्च’ निकालने का ऐलान किया था. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि भारी तादाद में इस मार्च में शामिल हों इस मार्च का मकसद सरकार से E20 पेट्रोल को अनिवार्य बनाने के फैसले पर दोबारा विचार करने और आम लोगों को सामान्य पेट्रोल का विकल्प देने की मांग बताई गई थी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।