अब तक न्याय /दीप सिंह



कन्नौज। इत्र और इतिहास के लिए प्रसिद्ध शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में श्रावण मास के चलते आगामी 21 अगस्त, शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशाल कांवड़िया भंडारे की तैयारियों को लेकर बाबा गौरीशंकर कांवड़िया सेवा समिति, कन्नौज की बैठक आयोजित हुई। भंडारे के आयोजन को लेकर समिति द्वारा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर बिलग्राम से आने वाली हर-हर महादेव कांवड़िया समिति के पदाधिकारियों ने बाबा गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव को कांवड़ अर्पित की। इसके बाद समिति के सदस्य सुशील पांडे राजा त्रिवेदी पप्पू वैश्य कालू वर्मा कमल मेहरोत्रा (तमओके) की उपस्थिति में योगी सेना राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन पांडेय के निज निवास पर बैठक आयोजित की गई।बैठक में 21 अगस्त को बोर्डिंग ग्राउंड में होने वाले विशाल भंडारे की प्रारंभिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर समिति पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारे में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। आगे क्या कुछ कहा सुनिए पवन पाण्डेय की जुवानी....

बाइट -पवन पाण्डेय

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।