अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी में राज अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लालमन के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा विद्यालय के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि लालमन एक ऐसे शिक्षक हैं जिनमें प्रतिभा, कला, मधुर व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने विद्यालय के प्रत्येक कार्य को नवीनता, आकर्षण और उत्कृष्टता प्रदान करने में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि उनके जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व का मिलना अत्यंत दुर्लभ है तथा उनकी सेवाएँ विद्यालय को आगे भी प्राप्त होती रहें, ऐसी सभी की हार्दिक इच्छा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा, “ लालमन के साथ मुझे लगभग 20 वर्षों तक कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे विद्यालय परिवार के लिए सदैव एक आदर्श शिक्षक रहे हैं। किसी भी प्रकार का शैक्षिक, सांस्कृतिक अथवा प्रशासनिक आयोजन उनकी सहभागिता के बिना अधूरा-सा प्रतीत होता था। शासन द्वारा आयोजित अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी उनकी सेवाओं की विशेष मांग रहती थी। उन्होंने हर कार्यक्रम को उत्कृष्ट, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई। उनका कार्य व्यवहार सदैव पूरे विद्यालय परिवार के प्रति मधुर, स्नेहपूर्ण और सहयोगात्मक रहा है। ऐसे समर्पित शिक्षक का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने लालमन के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कर काम का सफल संचालन प्रवक्ता विजय कुमार पांडे द्वारा किया गया विदाई समारोह में वरिष्ठ प्रवक्ता ऋषि कुमार शुक्ला सुनील शुक्ला फूलचंद चंद्रवंशी विवेक तिवारी वीरेंद्र शुक्ला डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह रामबचन सिंह धीरेंद्र सिंह कुंवर प्रताप सिंह शंकर प्रसाद बीरेन्दनाथ मिश्र यादव सतीश रैकवार विनय साहू कीर्ति मिश्रा रोशनी पांडेय लक्ष्मी देवी रंजना सिंह प्रीशु देवी रामेश्वर प्रजापति ज्ञानेंद्र चौधरी शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा बाबूलाल वर्मा पुष्पेंद्र सिंह रमेश कुमार पवन कुमार हरिश्चंद्र रामशरण इंद्र कुमार वीरेंद्र गर्ग प्रदीप शुक्ला आदि सभी कर्मचारियों ने अपने चहेते शिक्षक लालमन को फूल मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: