भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक ने महिला मोर्चा को किया मजबूत, गुड़िया यादव बनीं सीतापुर की जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
अब तक न्याय/अंकित कुमार
अब तक न्याय /दीप सिंह
कन्नौज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनोद दीक्षित में अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चमन लाल मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट पंकज दुबे और सफाई कर्मी नरेश चंद्र को सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधांशु दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधांशु दुबे ने कहा कि सेवा के दौरान कर्मचारी एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रहते हैं और सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। सेवानिवृत्ति सेवा काल की प्रक्रिया है, लेकिन विदाई का क्षण भावुक कर देता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा सिंह श्रीवास्तव ने कहा कि तीनों कर्मचारियों के साथ कार्य करते हुए हमेशा परिवार जैसा माहौल महसूस हुआ। उनके सेवानिवृत्त होने पर सभी भावुक हैं और उनके सुखद भविष्य की कामना करते हैं।
इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. एसके कटियार, दंत चिकित्सक डॉ. आशीष भूषण,फार्माशिष्ट शशांक कटियार,एक्स-रे टेक्निशियन संदीप यादव, मयंक दीक्षित, मोहित तिवारी, अंकित सैनी, अरुण कुमार, ऋतुराज शुक्ला, पवन मिश्रा, नितीश तिवारी, अरुण कुमार वर्मा (पुन्नू) समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय/अंकित कुमार
अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
प्रभारी निरीक्षक श्री शशांक शेखर राय के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 147/26 धारा 109(1) BNS से संबंधित अभियुक्त 1. दूधनाथ उर्फ़ डी0एन0 चौधरी पुत्र रघ्घू को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
Leave a Comment: