संसद परिसर में साधु का रूप धरकर पप्पू यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़ा नुक्कड़ नाटक किया. वहां विपक्षी दल के भी कई नेता मौजूद थे. कई तरह की नारेबाजी भी हुई, अब इस मामले में सूर्य मैथिल ने जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों से सनातनियों की भावनाए


संसद में विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता सूर्य मैथिल ने कहा, “पप्पू यादव ने जिस तरह से भगवा का अपमान किया और संसद के बाहर ड्रामा किया. इस ड्रामा को राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और INDI गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन मिला. इसमें पप्पू यादव ने भगवान राम लला विराजमान की तस्वीर तक अपने पैरों के नीचे रख दी.

 

सूर्य मैथिल ने कहा, इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं. इसके खिलाफ मैंने जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, DCP नॉर्थ, DCP नॉर्थ वेस्ट, ACP जहांगीरपुरी और SHO जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उन सभी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए.”संसद परिसर में क्या हुआ था?

संसद परिसर में 30 जुलाई को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के लिए मिले चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया. भगवा कपड़े पहने और मंदिर के पुजारी का रूप धरे पप्पू यादव, विरोध स्थल पर रखे दान-पात्रों के पास भगवान राम की तस्वीर लेकर बैठे थे.

 

नाटक के दौरान, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने दान-पात्रों में पैसे डाले, जबकि पप्पू यादव ने मंदिर के फंड के कथित दुरुपयोग को दिखाने के लिए सांकेतिक रूप से दान की रकम अपनी जेब में डाल ली. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान “चंदा चोर, गद्दी छोड़”, “जवाब तुमको देना होगा” और “अमित शाह, सदन में आओ” जैसे नारे लगाए गए.

धर्मेंद्र यादव ने किया बचाव

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस विरोध प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से जुड़े आरोपों की ओर ध्यान दिलाना था. उन्होंने कहा, “ये अयोध्या में हुई घटनाओं को उजागर करने के लिए एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है. श्रद्धालुओं ने दान दिया, लेकिन आरोप हैं कि रसीदें जारी नहीं की गईं और CCTV फुटेज डिलीट कर दिए गए. हम संसद में इस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं.”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।