पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. सत्र से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) को बड़ा झटका लगा है. पांच सदस्यीय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में अकाली दल का कोई भी विधायक शामिल नहीं किया गया. ये पहला मौका है जब अकाली दल के किसी भी विधायक को BAC में जगह नहीं मिली है.
जानकारी के मुताबिक पांच सदस्यीय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के सदस्य शामिल हैं. BAC में तीन सत्ता पक्ष, कांग्रेस से LOP प्रताप सिंह बाजवा और बीजेपी से अश्वनी कुमार शर्मा का नाम शामिल है.BAC में अकाली दल को जगह नहीं
विधानसभा की कार्यवाही कितने दिन चलेगी, विधानसभा में किस दिन क्या बिजनस होगा उसे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) ही सुनिश्चित करती है. हमेशा अकाली दल का विधायक इस कमेटी का हिस्सा बनता आया है. लेकिन विधानसभा स्पीकर की तरफ से इस साल में दूसरी बार गठित की गई इस कमेटी में अकाली दल के किसी भी विधायक को नहीं चुना गया है.
4 साल से BAC के सदस्य रहे मनप्रीत सिंह अयाली
इससे पहले पिछले 4 साल से अकाली दल की और से मनप्रीत सिंह अयाली इस कमेटी के सदस्य रहे हैं. लेकिन इस बार पार्टी की तरफ से किसी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में जगह नहीं मिली. विधानसभा चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
3 अगस्त से शुरू हो रहा मानसून सत्र
पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र सत्र 3 अगस्त 2026 से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस दौरान बेअदबी कानून के संशोधनों, कानून-व्यवस्था, और अन्य जनहित के नए विधेयकों एवं बिलों पर चर्चा और उन्हें पारित किए जाने की संभावना है. बेअदबी कानून एक बड़ा मुद्दा है जिसको लेकर सदन में हंगामा होने के आसार हैं.
इधर सत्र से पहले अकाल तख्त ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और सभी सिख विधायकों को नया पत्र भेजा है. इसमें उनसे अपील की गई है कि वह अपने धार्मिक दायित्व का पालन करें और जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 में कोई भी बदलाव तभी होने दें, जब वह सिख समुदाय की भावनाओं और अकाल तख्त के निर्देशों के अनुरूप हो.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: